Posts

ट्रेन का सफर (Train jorney)

Image
ट्रेन का सफर~ आज छुट्टियाँ खत्म हो रही थी। मुझे कॉलेज लौटना था, जरूरत का सारा सामान अपने बैग में रख लिया था। घर से लौटते समय मैं बहुत मायूश था आँखों आँसूओ से भरी थी। सभी से मिलते-2 मुझे देर भी हो गयी थी। जैसे-तैसे करके मैं स्टेशन पर पहुँच गया पर ट्रेन अभी कुछ देरी से आ रही थी। मैंने स्टेशन पर ही कुछ खानें का सामान और पढ़ने के लिए उपन्यास ले ही रहा था कि तभी ट्रेन के आने का संकेत हो चुका था। मैं ट्रेन की तरफ भागा और जाकर जल्दी से एक सीट पर बैठ गया। ट्रेन के चलने का संकेत हो गया, अभी ट्रेन को चले कुछ ही समय हुआ था की मुझे नींद आने लगी। मैं अपना सर दोनों पैरों के ऊपर रखकर सोने लगा। थोड़ी देर बाद जब मेरी नींद खुली तब मेरी नजर एक चाँद से खूबसूरत चेहरे पर पड़ी जो कि मेरे सामने ही बैठी थी। मेरी नजर उसपर रुक सी गयी, लेकिन उस लड़की ने अपनें मुँह को गुस्से से दूसरी तरफ घुमा लिया। मुझे याद नही है कि मैंने अपनी इस छोटी सी ज़िन्दगी इतनी खूबसूरत लड़की पहले कभी देखी भी हो। उसको देखने की मुझे दोबारा हिम्मत तो नही पड़ रही थी पर उसके चेहरे की मासूमियत और प्यारी सी मुस्कान मुझे उसकी तरफ देखने को मजबूर कर रही थी

मजबूरी..✍️(Helplessness) अनूठा प्यार

Image
मजबूरी..✍️ आज का दिन कुछ खास है मेरे लिए क्योंकि पास वो आये हैं मेरे लिए। ऐ खुदा मोहब्बत बरसाना उनकी राहों में जिन्होंने गुलशन से इतनें फूल चुराये हैं मेरे लिए। पूरी कर देना सारी मुरादें उनकी क्योंकि वो ज़िन्दगी को हार आये हैं मेरे लिए। पता न होती उनको हमारी मजबूरियाँ एक रात जो ठहर गए मेरे लिए। उन्होंने मोहलत दे दी सारे जमानें को, की मैं अपनाऊंगी उनके प्यार को क्योंकि वो बने हैं सिर्फ और सिर्फ मेरे लिए।                            English translation- Helplessness..✍️ Today is something special for me because she have come for me. God please,shower love for her because she stole so many flowers from garden for me. Complete all wishes for her because she have lost everything for me. She didn't know my compulsions,but for knowing me she stayed  one night for  me. She has given challenge to everyone that I will adopt his love because he has become only and only for me.  

A Question.✍️✍️ gazal

Image
एक सवाल.✍️✍️ क्यों चले जाते हैं लोग कुछ किये बिना.? क्यों गवाँ देते हैं ज़िन्दगी अपनों को कुछ दिए बिना.? हारना जीतना तो  दो ऐसे पहलू हैं, जो ज़िन्दगी को निखारते हैं कुछ खोए बिना। गर हारना पसन्द न था तो रास्ते बदल कर देख लेते, क्योंकि कुछ रास्ते हो सकतें हैं मंजिल के बिना। मोहब्बत तो होती है एक लहर की तरह, फिर इसमें भी जान गवाँ देते हैं साथी के बिना। क्या मिलता है ज़िन्दगी गवाँ के गर एक लम्हा बुरा था, तो आने वाले को क्यों छोड़ दिया देखे बिना.? चाहते हुए भी हम क्यों नही जीतें अपनो के लिए, गवाँ देते हैं आधी ज़िन्दगी हार के तो आधी जीते बिना। पता नही क्यों कायरता दिखातें हैं ज़िन्दगी के साथ चले जाते हैं ज़िन्दगी हार को सौंप जीत के पल काटे बिना.? दुनियाँ में हार कर जीना जीतने वालों से बहुत बेहतर होता है, फिर भी चले जातें हैं कुछ पाए बिना। क्यों चले जाते है लोग कुछ किये बिना. क्यों गवाँ देते है ज़िन्दगी अपनों को कुछ दिए बिना.?  धन्यवाद.✍️ लेखक:   ( राहुल वर्मा ) English translation- A Question.✍️✍️ Why do people

A little poem..✍️✍️gazal

Image
एक छोटी सी कविता-✍️✍️ चलो उन परिंदो संग एक आशियाँ बनाते हैं, कुछ नया तो कुछ पुराना आजमाते हैं। चलो उन परिंदो संग एक आशियाँ बनाते हैं...।। दुनियाँ के गुनाहों को भूलकर हर किसी को गले से लगातें हैं। चलो उन परिंदो संग एक आशियाँ बनाते हैं...।। जहाँ हो हर किसी के पास खुशी गमों को भुलाने का एक नया नज़रिया अपनाते हैं। चलो उन परिंदो संग एक आशियाँ बनाते हैं...।। हर किसी को मिले बेपनाह प्यार नफरत में जीने,वालों को एक नया सबक सिखातें हैं। चलो उन परिंदो संग एक आशियाँ बनाते हैं...।। यूँ तो हर किसी की ज़िंदगी अपनो में उलझी है,पर इस खानाबदोश भरी जिंदगी में हम गैरो को भी गले से लगाते हैं। चलो उन परिंदो संग एक आशियाँ बनाते हैं...।। English translation- A little poem-✍️✍️ Let's make a feeling with the birds, Try something new and something old. Let's make an intention with the birds…. Forgetting all the sins of everyone, hugs everyone. Let's make an intention with the birds …. Wherever everyone has found happiness, they

That girl(last part)✍️✍️ (an unique love story)

Image
वह लड़की(आख़िरी भाग)✍️✍️ अगली सुबह उठकर घर के सारे काम निपटा ही रहा था,तभी मेरी नजर बाहर की तरफ पड़ी। वो लडक़ी बाहर की तरफ जा रही थी,मैं सारे काम छोड़कर नीचे की उतरकर गया और उसके एकदम सामने खड़ा हो गया। वो कुछ बोल पाती इससे पहले मैंने  उससे अपने दिल की सारी बातें यह तक कि प्यार का इजहार भी कर दिया। वो बिना कुछ बोले ही आगे बढ़ गयी ,मैं अभी भी वही पर खड़ा था। पीछे मुड़कर देखा तो वो काफी दूर निकल चुकी थी। मैं अपनें कमरे की तरफ लौटते हुए बहुत ज्यादा दुखी था। बार बार यही सोच रहा था कि इतनी जल्दी सब कुछ नही बोलना चाहिए था। मैं दफ्तर में अपनी कही हुई बातों को याद करके असहज महसूस कर रहा था। आज मैं कल से ज्यादा उदास था। दफ्तर से छुट्टी लेकर आज मैं घर जल्दी लौट आया था कुछ करने में मन नही लग रहा था। बालकनी पर बैठकर उसका इंतजार करने लगा। वो आज फिर से नही आई थी। उसके मोहल्ले की हलचल ने मेरे दिल की बेचैनी और बढ़ा दी थी।  मेरे दिल की धड़कने बढ़ सी गयी थी। मैं नीचे उतर कर गया बाहर बहुत भीड़ थी,लोग बहुत धीमी धीमी आवाज में पुलिस वालों से कुछ बातें कर रहे थे। मैंने थोड़ा हिचकिचाते हुए प

That girl(part-2)✍️✍️ an sad love story

Image
वह लड़की (भाग-2)✍️✍️.. अब मुझे उसके बारे में जाननें की जिज्ञासा हो रही थी। पड़ोसियों से पूछने पर पता चला कि पीछे की कॉलोनियों में अपनें बूढ़े माता पिता के साथ रहती है। एक प्रिंटिंग प्रेस में टाइपिंग का कुछ काम करके अपनी और माता पिता की जरूरतों को पूरा करती है। मैंने थोड़ा संकोच करते हुए फिर से पड़ोसियों से पूछा कि इससे पहले तो मैंने इस लड़की को यहाँ कभी नही देखा। इसपर पड़ोसियों ने जबाब दिया कि अभी कुछ दिन पहले ही ये लोग यहाँ रहने के लिए आये हैं। इतना पूछकर मैं वहाँ से अपनें कमरें में लौट आया और कॉफी बनाने के लिए फिर से किचेन में चला गया। तभी मेरा दोस्त वापस नमकीन के कुछ पैकेट लिए दरवाजे पर खड़ा था। मैंने कॉफी का प्याला अपनें दोस्त को पकड़ाते हुए पास के ही सोफे पर बैठकर खुद भी कॉफी पीने लगा। मेरा दोस्त पहले कुछ बुदबुदा रहा था फिर अचानक से तेज़ आवाज में बोलनें लगा कि वो लडक़ी खुद ही आकर टकराई और मुझपर चिल्ला रही थी। मैं चुप था और सिर्फ उस लड़की के बारे में सोच रहा था कि कितनी दिक्कतें आती होंगी उसकी जिंदगी में.? कॉफी पीकर मैं बेडरूम में सोने के लिए चला गया। नींद आ ही नही रह

That girl(Part-1)✍️✍️

Image
वह लड़की-(भाग-1)- ✍️✍️ आज दफ्तर के कामों से मैं बहुत ज्यादा थका था। बालकनी में बैठकर सिगरेट सुलगाते हुए बाहर चल रही गाड़ियों की आवाजें सुन रहा था और आते जाते हुए लोगो को देख रहा था। तभी दरवाजे की घंटी बजने से मेरा ध्यान टूटा। दरवाजे पर मेरा दोस्त था।उसने दूध का पैकेट मुझे पकड़ाते हुए कॉफी बनानें के लिए बोलकर कुछ खाने के लिए लेने फिर से बाहर चला गया। मैं कॉफी बनानें के लिए किचेन की तरफ गया और बर्तन ढूढ कर दूध को गरम करने के लिए मैंने गैस स्टोव जलाई ही थी,कि नीचे से किसी के जोर-जोर से चिल्लाने की आवाज आ रही थी। मैंने बालकनी से नीचे की तरफ देखा तो मेरा दोस्त किसी एक लड़की से झगड़ रहा था। दूर बिखरी हुई सब्जियाँ और दवाइयों की कुछ बोतलें ये बयाँ कर रही थी कि ऐसा मेरे दोस्त के टक्कर से हुआ होगा। मैंने आवाज देते हुए अपने दोस्त को वहाँ से जानें के लिए बोला और वह वहाँ से चला गया। मैं नीचे उतरकर गया और बिखरी हुई सब्जियों को समेटने में उसकी मदद की फिर ऊपर लौट आया। वो अभी भी वही पर खड़ी थी। मैं इशारे से उसे जाने के लिए बोल रहा था पर उसका कोई जबाब नही आया। तभी उधर से आते हुए एक

how to get success...motivation for students

Image
सफल बनने के लिए- 1.झूठ मत बोलिए चाहें वह कैसा भी झूठ हो। 2.अपने से बड़ो का कहना मानना चाहिए। 3.कोई तुमसे कितना आगे है,यह भ्रम निकाल कर अपना दिमाक अपने लक्ष्य पर केंद्रित करना चाहिए। 4.किसी को तुमसे ज्यादा अनुभव नही है,यह सोचते रहने से आपका आत्मविश्वास कमजोर नही होगा। 5.माता-पिता और अपने से बड़ो का सम्मान करना चाहिए। 6.खुद से सब कुछ करना सीखें अगर बहुत जरूरत हो तभी किसी से मदद माँगे। 7.नकल करे पर अच्छी बातें। 8.रोजाना के कार्यो,क्लास वर्क आदि पर ध्यान केंद्रित करते रहें। English translation÷ To be successful- 1. Don't lie, no matter what lies. 2. You should obey your elders. 3. How far ahead someone is from you,you should focus your mind on your goal by removing the illusion. 4. By thinking that no one has more experience than you,your confidence will not be weakened. 5. Parents and elders should be respected 6. Learn to do everything by yourself and ask someone for help if you are in great need. 7.Make Good Things. 8. Keep focusin

how to get succes another part.(best motivation for students.)

Image
सफल होने के लिए इन्हें कहे अलविदा 1.दोस्ती करें लेकिन सोशल नेटवर्किंग की तरह नही। 2.सुने सभी की पर जो खुद को अच्छा लगे वही करें। 3.किसी और से खुद की तुलना न करें। 4.मैं असफल हो जाऊँगा जैसी अनावश्यक बातों पर विचार न करें। 5.ऐसे लोगो से बातें न करें जो आपका आत्मविश्वास गिराना चाहते हों।               English translation÷ Say goodbye to them to be successful 1. Make friends but not like social networking. 2. Listen to everyone who likes themselves. 3. Do not compare yourself to anyone else. 4. Do not consider unnecessary things like I will fail. 5. Don't talk to people who want to lower your confidence. Telugu translation÷ విజయవంతం కావడానికి వారికి వీడ్కోలు చెప్పండి 1. స్నేహితులను చేసుకోండి కాని సోషల్ నెట్‌వర్కింగ్ ఇష్టం లేదు. 2. తమను ఇష్టపడే ప్రతి ఒక్కరి మాట వినండి. 3. మిమ్మల్ని మరెవరితోనూ పోల్చకండి. 4. నేను విఫలమవుతాను వంటి అనవసరమైన విషయాలను పరిగణించవద్దు. 5. మీ విశ్వాసాన్ని తగ్గించాలనుకునే వారితో మాట్లాడకండి.

First attempt

Image
dailythoughts05.blogspot.com मेरा नाम राहुल वर्मा है।मैं एक छात्र हूँ और साथ मे छोटी छोटी  कहानियाँ और विचार भी लिखता हूँ। मुझे आशा है कि आपको मेरे ब्लॉग्स पसंद आएँगे।                                                                                 English translation.- My name is Rahul Verma. I am a student and also write short stories and ideas together.  I hope you like my blogs.                       Telugu translation- నా పేరు రాహుల్ వర్మ.నేను విద్యార్థిని, చిన్న కథలు, ఆలోచనలు కూడా రాస్తాను.  నా బ్లాగులు మీకు నచ్చుతాయని నేను నమ్ముతున్నాను.